भारत के साथ कारोबार बढ़ाने में जुटा रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर का टारगेट
भारत के साथ रूस अपने व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने में जुटा है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बुधवार को साफ किया कि दोनों
भारत के साथ रूस अपने व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने में जुटा है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बुधवार को साफ किया कि दोनों देश आपसी कारोबार बढ़ाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं. इस समय द्विपक्षीय व्यापार करीब 60 अरब डॉलर है, जिसे 2030 तक 100 अरब डॉलर पर ले जाने का लक्ष्य रखा गया है. रूस की तरफ से यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच कारोबार लगातार बढ़ रहा है.
