ट्रेन के सामने लेट गए महिलाएं और युवक, लोको पायलटों ने बचाईं 4 जिंदगियां
समस्तीपुर रेल मंडल के लोको पायलटों और सहायक लोको पायलटों ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से एक बच्चे, दो महिलाओं और एक युवक समेत चार
समस्तीपुर रेल मंडल के लोको पायलटों और सहायक लोको पायलटों ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से एक बच्चे, दो महिलाओं और एक युवक समेत चार लोगों की जान बचा ली. तीन अलग-अलग घटनाओं में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेनों को समय रहते रोक दिया गया. उनके इस मानवीय कार्य के लिए डीआरएम ने सभी रेलकर्मियों को सम्मानित किया.
