'मेरा बेटा बेगुनाह है, हमने कभी सिया का नाम तक नहीं सुना', लोहागढ़ केस में आरोपी चेतन के पिता का दावा
पुणे के चर्चित लोहागढ़ किला मौत मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे और दावे सामने आ रहे हैं. एक तरफ
पुणे के चर्चित लोहागढ़ किला मौत मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे और दावे सामने आ रहे हैं. एक तरफ पुलिस इस मामले को सुनियोजित हत्या मानते हुए जांच कर रही है, वहीं दूसरी ओर आरोपी चेतन चौधरी के परिवार ने उसके खिलाफ लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.
आरोपी चेतन चौधरी के पिता बाबूलाल चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका बेटा इस मामले में बेगुनाह है और उसे झूठा फंसाया
जा रहा है. उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन चेतन ने उन्हें सिर्फ इतना बताया था कि उसकी एक मीटिंग है और वह वहां जा
रहा है. उसने न तो किसी लड़की के बारे में बताया था और न ही किसी अन्य योजना की जानकारी दी थी.
