सुनसान जगह, खड़ी चढ़ाई और मौत की खाई... सिया ने 'केतन मर्डर प्लान' के लिए लोहागढ़ ही क्यों चुना
लोहागढ़ किले की ऊंची चट्टानों से गिरकर 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की मौत ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर दिया है. शुरुआत में इसे एक हादसा
लोहागढ़ किले की ऊंची चट्टानों से गिरकर 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की मौत ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर दिया है. शुरुआत में इसे एक हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आई कहानी किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं लगती. पुलिस का आरोप है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके दोस्त चेतन चौधरी ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची और 18 जून को उसे चट्टान से धक्का दे दिया. अब इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि कुछ महीनों बाद शादी करने वाली युवती अपने होने वाले पति की जान की दुश्मन बन गई?
