बम की धमकी देने वाली महिला को पुलिस ने पकड़ा, भेजती थी फर्जी ईमेल
दिल्ली की चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने सरकारी दफ्तरों और हाई-प्रोफाइल संस्थानों को फर्जी धमकी भरे ईमेल भेजने वाली महिला का पता लगाकर उसे हिरासत में
दिल्ली की चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने सरकारी दफ्तरों और हाई-प्रोफाइल संस्थानों को फर्जी धमकी भरे ईमेल भेजने वाली महिला का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक महिला ने देशभर के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठानों को 200 से ज्यादा ईमेल भेजे थे. इन ईमेल्स में बम होने की झूठी सूचनाएं, ईवीएम से जुड़े आरोप, भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें, अरावली क्षेत्र से जुड़े मुद्दे और अन्य धमकी भरी बातें शामिल थीं.
