जहां पड़ने थे फेरे, वहां चल गए लाठी-डंडे, बिना दुल्हन लौट गई बारात
गढ़वा जिले में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया
गढ़वा जिले में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. बारातियों और ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए. हालात ऐसे बने कि शादी की रस्में पूरी नहीं हो सकीं और दूल्हा बिना दुल्हन के ही बरात लेकर वापस लौट गया.
