मोसाद ने रची थी आसिम मुनीर को जिनेवा में मारने की साजिश, ईरान वार्ता के दौरान थी प्लानिंग! पत्रकार के दावे से खलबली
ब्राजील के पत्रकार और जियो-स्ट्रैटेजिक एक्सपर्ट पेपे एस्कोबार के एक दावे से पाकिस्तान से लेकर ईरान तक सियासत हिल गई है. पेपे एस्कोबार ने दावा
ब्राजील के पत्रकार और जियो-स्ट्रैटेजिक एक्सपर्ट पेपे एस्कोबार के एक दावे से पाकिस्तान से लेकर ईरान तक सियासत हिल गई है. पेपे एस्कोबार ने दावा किया है कि इजरायल की तेज तर्रार खुफिया एजेंसी मोसाद ने पाकिस्तान के मिलिट्री चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और उनके पूरे डेलिगेशन की हत्या की साजिश रची थी. दावे के मुताबिक इस ऑपरेशन को तब अंजाम दिया जाना था जब पाक आर्मी चीफ ईरान शांति वार्ता के लिए स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में थे.
