सिक्किम में मूसलाधार बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से कई जगह सड़क संपर्क टूटा
सिक्किम के पश्चिमी हिस्से में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हो गया, जिससे ग्यालशिंग-लेगशिप मार्ग बुधवार को पूरी तरह बाधित
सिक्किम के पश्चिमी हिस्से में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हो गया, जिससे ग्यालशिंग-लेगशिप मार्ग बुधवार को पूरी तरह बाधित हो गया.
इस वजह से पश्चिम सिक्किम जिला मुख्यालय का राज्य के बाकी हिस्सों से संपर्क कट गया है. ग्यालशिंग में पिछले 24 घंटों में 95.2 मिमी
बारिश दर्ज की गई. तेज बारिश के चलते भारी मात्रा में मलबा और विशाल चट्टानें सड़क पर आ गिरीं, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह
ठप हो गई.
