बेसमेंट कॉम्प्लेक्सों की जांच में कैमरे पर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टालते दिखे अधिकारी
लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन ने आसपास बने बेसमेंट कॉम्प्लेक्सों की जांच कर रही है. हादसे वाली जगह से करीब
लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन ने आसपास बने बेसमेंट कॉम्प्लेक्सों की जांच कर रही है. हादसे वाली जगह से करीब 400 मीटर दूर बने कॉम्प्लेक्सों की पड़ताल के लिए LDA, फायर और बिजली विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं. जांच के दौरान जब आजतक ने वहां मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों से पूछा कि ऐसी चेकिंग किसी बड़े हादसे के बाद ही क्यों शुरू होती है, तो किसी ने साफ जवाब नहीं दिया. कई लोग कैमरे पर बोलने से कतराते रहे, तो कुछ ने बात करने से ही साफ मना कर दिया.
