'गलत हुई जानकारी तो डील कैंसिल...', होर्मुज को लेकर ट्रंप ने ईरान को दी वॉर्निंग
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल के दिनों में ईरानी अधिकारियों की कुछ टिप्पणियों के बाद यह अटकलें तेज हो गई
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल के दिनों में ईरानी अधिकारियों की कुछ टिप्पणियों के बाद यह अटकलें तेज हो गई थीं कि तेहरान होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने पर विचार कर सकता है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक माना जाता है. वैश्विक स्तर पर समुद्र के रास्ते होने वाले कच्चे तेल के व्यापार का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा इसी जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है.
