उत्तराखंड में निहंग विवाद खत्म, लेकिन पुलिस की कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में नागरासू गुरुद्वारे को लेकर पिछले कई दिनों से चला तनाव आखिरकार खत्म हो गया है. निहंग सिखों और गुरुद्वारा प्रबंधन
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में नागरासू गुरुद्वारे को लेकर पिछले कई दिनों से चला तनाव आखिरकार खत्म हो गया है. निहंग सिखों और गुरुद्वारा प्रबंधन के बीच शुरू हुआ विवाद चार दिन तक सुर्खियों में रहा. पंजाब से पहुंचे निहंग प्रतिनिधियों और प्रशासन की मध्यस्थता के बाद गतिरोध खत्म हुआ और गुरुद्वारा परिसर खाली करा लिया गया.
