रूस पर यूक्रेन का बड़ा हमला, गैस प्लांट को बनाया निशाना
यूक्रेन ने रूस के भीतर 1,200 किलोमीटर दूर स्थित ओरेनबर्ग गैस प्लांट और दो सैन्य सैटेलाइट संचार केंद्रों पर हमला करने का दावा किया है
यूक्रेन ने रूस के भीतर 1,200 किलोमीटर दूर स्थित ओरेनबर्ग गैस प्लांट और दो सैन्य सैटेलाइट संचार केंद्रों पर हमला करने का दावा किया है. वहीं क्रीमिया में भी एयरबेस और मिसाइल सिस्टम को निशाना बनाया गया. रूस ने 323 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराने का दावा किया है, जबकि यूक्रेन के अनुसार रूस ने 101 ड्रोन से जवाबी हमला किया.
