लखनऊ अग्निकांड: आग की लपटों से नहीं, दम घुटने से हुई 15 लोगों की मौत
लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि तीन मंजिला
लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि तीन मंजिला इमारत में लगी आग में जान गंवाने वाले सभी 15 लोगों की मौत आग की लपटों से नहीं, बल्कि धुएं के कारण दम घुटने से हुई. डॉक्टरों के अनुसार, मृतकों के शरीर पर ऐसी गंभीर जलने की चोटें नहीं मिलीं, जिन्हें मौत का प्रत्यक्ष कारण माना जा सके.
