प्रियांक खड़गे का केंद्र सरकार पर हमला: बोले- भाजपा के इशारे पर चल रही Ed-cbi, आरएसएस से फिर मांगा हिसाब
कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने बुधवार को केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन
कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने बुधवार को केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और आयकर विभाग का इस्तेमाल भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से ज्यादा राजनीतिक विरोधियों पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। राज्य में कुछ अधिकारियों के यहां हुई हालिया छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए खरगे ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देशभर में हजारों छापे मारे गए, लेकिन सजा दिलाने की दर बेहद कम रही है। उनके मुताबिक, अगर इतनी बड़ी संख्या में कार्रवाई हुई है और दोष साबित होने के मामले बहुत कम हैं, तो एजेंसियों की मंशा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
