Lucknow, India

तमिलनाडु में 3 दिन में 3246 बदमाश गिरफ्तार:एंटी-ड्रग टास्क फोर्स ने 419 ड्रग तस्करों से गांजा-नशीली दवाएं जब्त किया, इनकी कीमत 1.43 करोड़

Published 24 May 2026 · india

तमिलनाडु में 3 दिन में 3246 बदमाश गिरफ्तार: एंटी-ड्रग टास्क फोर्स ने 419 ड्रग तस्करों से गांजा-नशीली दवाएं जब्त किया, इनकी कीमत 1.43 करोड़ चेन्नई तमिलनाडु पुलिस ने 844 लोगों को विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा। तमिलनाडु पुलिस ने 3246 बदमाशों को हिरासत में लिया और

तमिलनाडु में 3 दिन में 3246 बदमाश गिरफ्तार: एंटी-ड्रग टास्क फोर्स ने 419 ड्रग तस्करों से गांजा-नशीली दवाएं जब्त किया, इनकी कीमत 1.43 करोड़ चेन्नई तमिलनाडु पुलिस ने 844 लोगों को विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा। तमिलनाडु पुलिस ने 3246 बदमाशों को हिरासत में लिया और 419 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पिछले तीन दिनों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने 15,349 लोगों की जांच की। इनमें 12,650 हिस्ट्रीशीटर और 2,699 गैर-हिस्ट्रीशीटर शामिल थे। इनमें 844 लोगों को विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 48 घंटे के भीतर विजय ने चार बड़े फैसले लिए थे। इनमें तमिलनाडु के हर जिले में करीब 65 एंटी-ड्रग टास्क फोर्स (ANTF) बनाने का फैसला शामिल था।

इन्हीं टास्क फोर्स के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ एक्शन लिया गया। सीएम बनते ही विजय ने 3 ऑर्डर दिए थे। पुलिस ने गांजा और नशीली गोलियां जब्त की, कीमत 1.43 करोड़ NDPS एक्ट के तहत ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 294 मामले दर्ज किए और राज्यभर में 419 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने 267.756 किलोग्राम गांजा और 2476 नशीली गोलियां भी जब्त कीं।

इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 43 लाख बताई गई है। DGP बोले- CM के निर्देश पर अभियान चलाया तमिलनाडु पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय ने बयान में कहा- यह अभियान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाया गया। पुलिस राज्य में शांति और लोगों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए काम कर रही है। ………………………

Read full story on TheBriefWire

Loading…