टापू पर फंसी थीं 11 जिंदगियां, चारों ओर था पानी, Video Viral
सोनभद्र के ओबरा क्षेत्र स्थित रेणुका घाट पर रेणु नदी के बीच बने टापू पर 11 पर्यटक फंस गए. बांध से पानी छोड़े जाने के
सोनभद्र के ओबरा क्षेत्र स्थित रेणुका घाट पर रेणु नदी के बीच बने टापू पर 11 पर्यटक फंस गए. बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और टापू चारों ओर से पानी से घिर गया. वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
