'मेरे भाई का किसी...', मुंबई लोकल में मर्डर पर छलका परिवार का दर्द
मुंबई की लोकल ट्रेन में दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली. चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल के फर्स्ट क्लास
मुंबई की लोकल ट्रेन में दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली. चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल के फर्स्ट क्लास डिब्बे में 22 वर्षीय मयंक रमेश लोहार की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई.
विरार निवासी मयंक अंधेरी में सेल्समैन था और रोजाना लोकल ट्रेन से सफर करता था. भारी बारिश के दौरान दरवाजा बंद करने की बात पर
विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने उस पर हमला कर दिया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया.
