डेब्यू से पहले ही छाए वैभव, टिकटों के लिए मारामारी, टेंशन में आयोजक
भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा
भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पूर्व भारतीय और आयरलैंड क्रिकेटर एमवी नरसिम्हा राव के मुताबिक यूरोप के कई देशों से फैन्स बेलफास्ट पहुंचना चाहते हैं. स्टॉर्मोंट स्टेडियम की सीमित क्षमता के कारण टिकटों की भारी मांग बनी हुई है.
