Lucknow, India

असम में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, ACS अधिकारी के घरों से 1.66 करोड़ रुपये नकद बरामद

Published 24 May 2026 · india

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम सिविल सेवा (ACS) के अधिकारी लचित कुमार दास को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह गुवाहाटी में भूमि अभिलेख विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर तैनात थे। सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी निदेशालय ने शिकायत मिलने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम सिविल सेवा (ACS) के अधिकारी लचित कुमार दास को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह गुवाहाटी में भूमि अभिलेख विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर तैनात थे। सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी निदेशालय ने शिकायत मिलने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, लचित कुमार दास पर जमीन बिक्री के लिए एनओसी जारी करने के बदले एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार कर विजिलेंस विभाग से संपर्क किया। इसके बाद अधिकारियों ने गुवाहाटी स्थित उनके कार्यालय में जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान दास को 45 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों ने उनके दो घरों पर छापेमारी की। पहले घर से 48.38 लाख रुपये नकद और करीब 80 लाख रुपये की एफडी से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए।

दूसरे घर से 1.18 करोड़ रुपये नकद मिले। इस तरह कुल 1.66 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए। जांच एजेंसियों को मिले कई दस्तावेज तलाशी के दौरान कई बीमा पॉलिसी, बैंक खातों और जमीन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। जांच एजेंसियां अब लचित कुमार दास की आय, संपत्ति और बरामद नकदी के स्रोत की जांच कर रही हैं।

विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे भी कई अहम खुलासे हो सकते हैं और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…