लखनऊ में अग्निकांड के बाद जागा विभाग, सवालों से बचते दिखे अफसर
यूपी की राजधानी लखनऊ में अग्निकांड के बाद एलडीए, फायर और बिजली विभाग की टीम घटनास्थल से 400 मीटर दूर बेसमेंट कॉम्प्लेक्सों की जांच करने
यूपी की राजधानी लखनऊ में अग्निकांड के बाद एलडीए, फायर और बिजली विभाग की टीम घटनास्थल से 400 मीटर दूर बेसमेंट कॉम्प्लेक्सों की जांच करने पहुंची. इस दौरान जब अफसरों से सुरक्षा मानकों और हादसे की जिम्मेदारी को लेकर सवाल पूछे गए तो ज्यादातर अफसर जवाब देने से बचते नजर आए. जिम्मेदारी दूसरे विभागों पर डालते दिखे.
