गर्म राख में धंसे 4 बच्चों में से 1 की मौत, बिजनौर में हुआ था हादसा
बिजनौर में डेढ़ महीने पहले सड़क किनारे पड़ी गर्म राख में झुलसने वाले चार बच्चों में से एक 13 वर्षीय साद की इलाज के दौरान
बिजनौर में डेढ़ महीने पहले सड़क किनारे पड़ी गर्म राख में झुलसने वाले चार बच्चों में से एक 13 वर्षीय साद की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना ने औद्योगिक कचरे के निस्तारण और सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजन अब दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं.
