36 साल का इंतजार खत्म! कीवी गेंदबाज ने नंबर 1 बन रचा इतिहास
इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में 11 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाते
इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में 11 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाते हुए जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है. हेनरी 36 साल बाद टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप स्थान पाने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बने हैं. वहीं जो रूट फिर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं.
