कमिश्नर का बड़ा एक्शन, अस्पतालों में फायर सिस्टम निकला 'शोपीस', अफसरों की खुली पोल
लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने सभी को झकझोर दिया है. इस हादसे के बाद शासन स्तर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं
लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने सभी को झकझोर दिया है. इस हादसे के बाद शासन स्तर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सख्ती बढ़ गई है. मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों और भीड़भाड़ वाले संस्थानों की जांच शुरू हो चुकी है. इसी कड़ी में बांदा में जो तस्वीर सामने आई, उसने न सिर्फ अधिकारियों को हैरान किया बल्कि पूरे सिस्टम पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए.
