अस्पतालों में फायर सिस्टम निकला 'शोपीस', अफसरों की खुली पोल
लखनऊ अग्निकांड के बाद बांदा में कमिश्नर अजीत सिंह के औचक निरीक्षण में कई प्राइवेट अस्पतालों की फायर सेफ्टी व्यवस्था की पोल खुल गई. अग्निशमन
लखनऊ अग्निकांड के बाद बांदा में कमिश्नर अजीत सिंह के औचक निरीक्षण में कई प्राइवेट अस्पतालों की फायर सेफ्टी व्यवस्था की पोल खुल गई. अग्निशमन यंत्र एक्सपायर और निष्क्रिय मिले, जिस पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई गई. कमिश्नर ने 24 घंटे में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया है. बिना सक्रिय फायर सेफ्टी सिस्टम वाले कोचिंग सेंटरों को भी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं.
