कोलकाता में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन गोदाम गिरा, कई लोग मलबे में फंसे
पश्चिम कोलकाता के तारातला थाना क्षेत्र में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन गोदाम की छत बुधवार दोपहर करीब 12
पश्चिम कोलकाता के तारातला थाना क्षेत्र में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन गोदाम की छत बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक ढह गई, जिसमें वहां काम कर रहे कई मजदूरों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है. कोलकाता पुलिस के अधिकारियों, आपदा प्रबंधन समूह (DMG), नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) और दमकल विभाग की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया, जिसके तहत अब तक चार लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है.
