टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगा भारत में जन्मा खिलाड़ी, वैभव से होगी टक्कर
राजस्थान के टोंक में जन्मे ऑलराउंडर जय मूंदरा को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड की सीनियर टीम में शामिल किया गया है
राजस्थान के टोंक में जन्मे ऑलराउंडर जय मूंदरा को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड की सीनियर टीम में शामिल किया गया है. 2021 में पढ़ाई के लिए आयरलैंड पहुंचे मूंदरा ने वहां घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और अब इंटरनेशनल डेब्यू के करीब हैं. वह आयरलैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले एशियाई मूल के दूसरे क्रिकेटर बन सकते हैं.
