भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में महापंचायत:करीब 1000 गाड़ियां पहुंचीं, सम्राट चौधरी के खिलाफ नारेबाजी, तिरंगा लेकर पहुंचे लोग
भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में आज बिलौटी गांव में महापंचायत बुलाई गई है। बिलौटी गांव से लेकर हाई-वे तक भरत तिवारी
भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में आज बिलौटी गांव में महापंचायत बुलाई गई है। बिलौटी गांव से लेकर हाई-वे तक भरत तिवारी के पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें उसे शहीद बताते हुए इंसाफ की मांग की गई है। कुछ लोग पहले भरत तिवारी के घर तिरंगा लेकर पहुंचे। यहां सम्राट चौधरी के खिलाफ नारेबाजी की गई।
भरत तिवारी अमर रहे के नारे लगे। बिलौटी गांव में करीब 1000 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। दावा किया गया है कि कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग पहुंच सकते हैं। इस महापंचायत में यूपी से कुछ ब्राह्मण समाज के संगठनों के साथ भोजपुर के आसपास के जिलों से भी लोग जुट सकते हैं। प्रशांत किशोर के भी शामिल होने की चर्चा है।
17 जून को भरत तिवारी का पुलिस ने एनकाउंटर किया था। बेटे की मौत के बाद परिवार ने मुठभेड़ पर सवाल खड़े किए थे। मां ने पुलिस वालों के खिलाफ थाने में FIR भी दर्ज करवाई है। मामले में SDPO, SHO और अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार की सुबह सरकार ने जगदीशपुर SDPO राजेश कुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है।
CM ने एनकाउंटर की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि ये जांच किस जज को दी जाएगी अभी ये साफ नहीं हुआ है। महापंचायत से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए… ये खबरें भी पढ़िए… महापंचायत से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…