'शादी का झूठा वादा... 3 साल रखे संबंध', IPL स्टार पर लगे गंभीर आरोप
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के खिलाफ हुगली जिले के मोगरा थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने शादी का
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के खिलाफ हुगली जिले के मोगरा थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने शादी का झूठा वादा कर तीन साल तक संबंध रखने, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं. पोरेल ने सभी आरोपों से इनकार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और खिलाड़ी का कहना है कि वह जांच के बाद अपनी बात रखेंगे.
