शादी से मना किया तो हनीमून की डीपफेक तस्वीरें बनाईं:एक दिन में 500 टैक्सी घर भेजीं; गोद भराई के फर्जी निमंत्रण कार्ड बंटवा दिए
ना कहना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यही ना एक साल से मानसिक प्रताड़ना का कारण बन
ना कहना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यही ना एक साल से मानसिक प्रताड़ना का कारण बन गया। शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवक तकनीक, सोशल मीडिया और ऑनलाइन सेवाओं का दुरुपयोग करते हुए उसे परेशान करने लगा। मामला भोपाल के अशोका गार्डन इलाके का है। पीड़ित युवती का आरोप है कि उदयपुर (राजस्थान) निवासी युवक ने पहले शादी के लिए दबाव बनाया, जब परिवार ने रिश्ता आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया तो उसने बदला लेने के लिए फर्जी तस्वीरों, नकली निमंत्रण कार्डों और ऑनलाइन कैब बुकिंग का सहारा लिया। पढ़िए रिपोर्ट.. मैट्रिमोनियल साइट से हुई पहचान युवती के अनुसार, उसकी बहन ने विवाह के लिए जीवनसाथी डॉट कॉम पर प्रोफाइल बनाई थी। इसी दौरान उसकी बातचीत उदयपुर निवासी युवक से हुई। परिवार की मौजूदगी में दोनों की एक मुलाकात भी हुई, लेकिन पहली मुलाकात के बाद ही युवक का व्यवहार संदिग्ध लगा। इस पर परिवार ने रिश्ता आगे बढ़ाने से मना कर दिया।
इसके बाद युवक लगातार कॉल और मैसेज करने लगा। परेशान होकर युवती ने जुलाई 2025 में उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से संपर्क करने और परिवार के अन्य सदस्यों को परेशान करने का सिलसिला शुरू कर दिया। परिवार के साथ वाहन चालक भी परेशान पीड़ित का आरोप है कि जनवरी 2026 में युवक ने उसके पते पर ओला, ऊबर और रैपिडो जैसी सेवाओं के जरिए लगातार बुकिंग कराईं। एक ही दिन में करीब 500 टैक्सी और बाइक उसके घर पहुंच गईं। बताया गया कि आरोपी उज्जैन के लिए लंबी दूरी की राइड बुक करता था। अधिक कमाई की उम्मीद में ड्राइवर दूर-दूर से बुकिंग स्वीकार कर लेते थे। नतीजा यह हुआ कि परिवार के साथ-साथ वाहन चालक भी परेशानी का शिकार बने। कार्ड में मेहमानों को चांदी का सिक्का देने का जिक्र शिकायत दर्ज होने के बाद मामला और गंभीर हो गया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उसकी फर्जी शादी और हनीमून की तस्वीरें तैयार कीं।
इन्हें सोशल मीडिया और वॉट्सएप स्टेटस के जरिए प्रसारित किया गया। यही नहीं युवती की गोद भराई के फर्जी निमंत्रण कार्ड भी छपवाए गए। कार्ड में मेहमानों को चांदी का सिक्का देने का जिक्र किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में पहुंचें। बाद में ये कार्ड हॉकर के जरिए पूरी कॉलोनी में बांटे गए। फर्जी प्रोफाइल से रखी नजर युवती का दावा है कि ब्लॉक किए जाने के बाद आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति की तस्वीर लगाकर नया प्रोफाइल बनाया। इसके जरिए वह यह जानने की कोशिश करता रहा कि युवती किसी अन्य रिश्ते के लिए बातचीत कर रही है या नहीं। शिकायत के बाद संबंधित प्रोफाइल हटा दी गई। महिला आयोग तक पहुंचा मामला लगातार शिकायतों के बावजूद उत्पीड़न नहीं रुकने पर युवती ने अब महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है। हाल ही में उसने आयोग के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की मांग की गई है। साइबर एक्सपर्ट बोले- BNS और IT Act के तहत हो सकती है कार्रवाई साइबर एक्सपर्ट शृंगारिता खरे के अनुसार, किसी व्यक्ति की तस्वीर का इस्तेमाल कर AI की मदद से फर्जी या मॉर्फ्ड इमेज बनाना उसकी निजता का उल्लंघन है।