भरत तिवारी केस: महापंचायत से ठीक पहले कई बड़े एक्शन, अब SDPO हटाए गए
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में महापंचायत से पहले प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए जगदीशपुर के एसडीपीओ को हटा दिया है. इससे
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में महापंचायत से पहले प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए जगदीशपुर के एसडीपीओ को हटा दिया है. इससे एक दिन पहले भरत तिवारी की मां की शिकायत पर एसडीपीओ, तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. मामले की न्यायिक जांच जारी है, जबकि स्थानीय लोग और कई जनप्रतिनिधि एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं.
