'मेरी चिता को आग देने वाला चला गया...' बेटे को खोकर सदमे में केतन के पिता
'मेरे बुढ़ापे का वही सहारा था. वो ही मेरी चिता को आग देने वाला था. अब वो ही चला गया... मेरा सब खत्म हो गया.'
'मेरे बुढ़ापे का वही सहारा था. वो ही मेरी चिता को आग देने वाला था. अब वो ही चला गया... मेरा सब खत्म हो गया.' पुणे में 26 साल के केतन अग्रवाल की मौत के बाद पिता विशाल अग्रवाल गहरे दुख में हैं. बेटे को खोने के बाद पूरा परिवार सदमे में है. पिता का कहना है कि सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी जैसे लोग समाज के लिए घातक हैं.
