3 दिन में ₹11000 सस्ती चांदी, बाजार खुलते ही सोना हो गया धड़ाम
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) थम नहीं रही है और रोजाना ये कीमती धातुएं सस्ती होती जा रही हैं. सप्ताह के तीसरे
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) थम नहीं रही है और रोजाना ये कीमती धातुएं सस्ती होती जा रही हैं. सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही गोल्ड-सिल्वर रेट फिसल गए. एक ओर जहां चांदी का वायदा भाव 2.22 लाख रुपये के स्तर पर आ गया, तो वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट गिरते हुए 1.44 लाख रुपये पर आ गया.
