मुजफ्फरनगर: मोहर्रम जुलूस के दौरान लाल कपड़े से ढका गया शिव चौक, भारी पुलिस बल रहा तैनात
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार रात मोहर्रम का जुलूस निकाला गया था. यह जुलूस मोती महल से चलकर खालापार होता हुआ शिव चौक की
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार रात मोहर्रम का जुलूस निकाला गया था. यह जुलूस मोती महल से चलकर खालापार होता हुआ शिव चौक की ओर से गुजरा था. जिसके चलते पुलिस प्रशासन द्वारा शिव चौक को लाल कपड़े से कवर कराया गया था, ताकि कोई भी किसी तरह की खुरापात ना कर सके. इस दौरान आलाधिकारियों ने खुद सड़क पर उतरकर भारी पुलिस फोर्स के साथ मोर्चा संभाला हुआ था.
