बारिश के बीच गुल हो गई बिजली, इतनी देर में खिड़की तोड़कर बाल सुधार गृह से फरार हो गए 11 नाबालिग
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है. मामला अंबिकापुर शहर के बाल सुधार गृह यानी जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम का है
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है. मामला अंबिकापुर शहर के बाल सुधार गृह यानी जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम का है.
मंगलवार की देर शाम यहां 11 बाल अपचारी खिड़की तोड़कर परिसर से फरार हो गए. घटना के बाद प्रबंधन और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच
गया. सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फरार नाबालिगों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में अभियान शुरू कर दिया.
