कतर के अमीर का PM मोदी को फोन, 12 भारतीयों की मौत पर जताया दुख
कतर के रास लफान में सोमवार को एक भयानक गैस प्लांट धमाका हुआ. इस हादसे में 12 भारतीय नागरिकों समेत कुल 13 लोगों की मौत
कतर के रास लफान में सोमवार को एक भयानक गैस प्लांट धमाका हुआ. इस हादसे में 12 भारतीय नागरिकों समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई.
इस दर्दनाक घटना के बाद कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने मंगलवार को खुद फोन करके पीएम नरेंद्र मोदी से बात की.
उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले भारतीयों के प्रति गहरा दुख जताया. पीएम मोदी ने भी इस मुश्किल घड़ी में फोन करने और सांत्वना देने
के लिए कतर के अमीर का आभार व्यक्त किया.
