बेसमेंट में क्लास, संकरी गलियां और अंधा सिस्टम! दिल्ली में फल-फूल रहे 'मौत के इंफ्रास्ट्रक्चर'
ओल्ड राजिंदर नगर के राउज आईएएस हादसे के बाद भी राजधानी दिल्ली में अवैध बेसमेंट कोचिंग, संकरी गलियों में चल रहे कथित होटल और B&B
ओल्ड राजिंदर नगर के राउज आईएएस हादसे के बाद भी राजधानी दिल्ली में अवैध बेसमेंट कोचिंग, संकरी गलियों में चल रहे कथित होटल और B&B स्कीम के दुरुपयोग का सिलसिला जारी है. आजतक SIT की पड़ताल में यमुना विहार, पहाड़गंज और उत्तम नगर में सुरक्षा नियमों की अनदेखी, फायर सेफ्टी पर सवाल और प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीरें सामने आई हैं. सवाल यह है कि क्या सिस्टम हर बार हादसे के बाद ही जागेगा, या लोगों की सुरक्षा को लेकर पहले से कार्रवाई होगी?
