प्रैक्टिस पुलिस की, आंसू जनता के, बिजनौर की मॉक ड्रिल पर उठे सवाल
मोहर्रम की सुरक्षा तैयारियों के तहत बिजनौर पुलिस द्वारा आयोजित दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब आंसू गैस
मोहर्रम की सुरक्षा तैयारियों के तहत बिजनौर पुलिस द्वारा आयोजित दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब आंसू गैस के गोलों का धुआं आसपास के बाजार और सड़कों तक पहुंच गया. धुएं से राहगीरों की आंखों में जलन होने लगी, बच्चे रोने लगे और स्थानीय लोगों ने बिना पूर्व सूचना ऐसी ड्रिल पर सवाल उठाए.
