अलका याग्निक से ममूटी तक... पद्म पुरस्कारों से सम्मानित हुए ये दिग्गज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार शाम नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान किए. इस खास
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार शाम नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान किए. इस खास मौके पर उन्होंने दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और 56 पद्म श्री सहित कुल 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए. समारोह में सम्मानित किए गए अलग-अलग क्षेत्रों के विशिष्ट लोगों में अभिनेता ममूटी, अलका याग्निक, आर माधवन और दिवंगत एक्टर सतीश शाह को सम्मानित किया गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित थे.
