कपड़ों पर लग गया है आम का दाग? रसोई की ये चीज 15 मिनट में करेगी साफ
How To Remove Mango Stains From Clothes: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में आम ही आम छा जाते हैं. फलों का राजा कहलाने वाला
How To Remove Mango Stains From Clothes: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में आम ही आम छा जाते हैं. फलों का राजा कहलाने वाला आम स्वाद में जितना लाजवाब होता है, उतना ही परेशानी का कारण भी बन सकता है. रसीले आमों को चाहे कितना भी ध्यान से खा लो, लेकिन फिर भी अक्सर उसका पीला और चिपचिपा रस कपड़ों पर गिर जाता है और देखते ही देखते एक जिद्दी दाग छोड़ जाता है.
खासकर बच्चों के कपड़ों, सफेद शर्ट या किसी पसंदीदा ड्रेस पर लगा आम का दाग लोगों को बुरी तरह से परेशान कर देता है. ये दाग सूखने के बाद और ज्यादा पक्के हो जाते हैं, जिन्हें साफ करना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है. आम में मौजूद नेचुरल शुगर और कलर रंगद्रव्य कपड़े में गहराई तक समा जाते हैं, जो नॉर्मल साबुन या डिटर्जेंट से नहीं जाते हैं.
कई लोग सोचते हैं कि अब कपड़ा खराब हो गया है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप आम के जिद्दी से जिद्दी दाग को भी आसानी से साफ कर सकते हैं. खास बात ये है कि इन उपायों के लिए बाजार से कोई खास चीज खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. 1. ठंडे पानी से तुरंत धोएं: जैसे ही आम का दाग कपड़ों पर लगे, तुरंत उसे ठंडे पानी के नीचे अच्छी तरह धो लें.
इससे दाग कपड़े के रेशों में गहराई तक नहीं जाएगा और बाद में उसे साफ करने में आसानी होगी.
