'मुगलों-पठानों के नाम पर कोई सड़क नहीं होगी...', सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर शुभेंदु और ऋतब्रत में बहस
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि इस कोलकाता में कोई मुगल-पठान नाम नहीं रहेगा. भगिनी निवेदिता के अलावा किसी अन्य विदेशी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि इस कोलकाता में कोई मुगल-पठान नाम नहीं रहेगा. भगिनी निवेदिता के अलावा किसी अन्य विदेशी के नाम पर गली का नाम रखने के बारे में आपको सोचना पड़ेगा. इसके अलावा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में सड़कों का नाम बदलने के लिए एक समिति का गठन किया है. उन्होंने मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र में घोषणा की कि स्वामी प्रदीपानंद महाराज समिति के अध्यक्ष होंगे.
