Supreme Court: 'युवा जीवन की कीमत और परिवार की पीड़ा की भरपाई पैसे नहीं कर सकते', मुआवजे पर 'सुप्रीम' टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत दिए जाने वाले 'उचित मुआवजे' का सिद्धांत केवल गणितीय आंकड़ों पर
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत दिए जाने वाले 'उचित मुआवजे' का सिद्धांत केवल गणितीय आंकड़ों पर आधारित नहीं होता, बल्कि यह उन लोगों को कुछ हद तक राहत और सांत्वना देने का प्रयास है, जिन्होंने अपूरणीय क्षति झेली है।
न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति एन. वी. अंजारिया की पीठ ने दिल्ली में वर्ष 2013 में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 20 वर्षीय
युवक के माता-पिता को दिए गए मुआवजे में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। युवक चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) फाइनल की पढ़ाई कर रहा था और
उसके उज्ज्वल भविष्य की संभावना थी।
