अल नीनो ने बढ़ाई किसानों की टेंशन, 12 राज्यों में कम बारिश की आशंका
देश के कई हिस्सों में लोग अभी भी मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच अल नीनो के सक्रिय होने से किसानों की चिंता
देश के कई हिस्सों में लोग अभी भी मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच अल नीनो के सक्रिय होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है.
कम बारिश की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने खेती की तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी है. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने
हालात पर बैठक की और प्रभावित हो सकने वाले इलाकों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए. कृषि मंत्रालय के मुताबिक, अल नीनो के असर
की निगरानी के लिए एक खास मॉनिटरिंग सेल और क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप को सक्रिय किया गया है, जो लगातार स्थिति पर नजर रखेंगे.
