भगवा Out, हरा In... लालू-राबड़ी के नए VVIP बंगले की इनसाइड स्टोरी
लालू-राबड़ी परिवार जल्द ही पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित अपने पुराने आवास से 39 हार्डिंग रोड के नए सरकारी बंगले में शिफ्ट होने वाला
लालू-राबड़ी परिवार जल्द ही पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित अपने पुराने आवास से 39 हार्डिंग रोड के नए सरकारी बंगले में शिफ्ट होने वाला है.
नए बंगले में मरम्मत, रंग-रोगन और इंटीरियर का काम तेजी से चल रहा है. खास बात यह है कि बंगले का रंग भगवा-सफेद से बदलकर हरा-सफेद किया जा रहा है, जिसकी राजनीतिक गलियारों में चर्चा है.
आठ कमरों वाले इस दो मंजिला बंगले में लालू प्रसाद यादव के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है. करीब 30 साल बाद परिवार नया
ठिकाना अपनाने जा रहा है.
