पुणे हत्याकांड: 'मेरे दिल को पता है, तू यहीं है...', केतन की मौत पर सिया का पोस्ट
पुणे जिले के लोहगढ़ फोर्ट पर हुई 26 साल के केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस
पुणे जिले के लोहगढ़ फोर्ट पर हुई 26 साल के केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच एक सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा का विषय बन गया है, जिसे कथित तौर पर केतन की मंगेतर सिया गोयल ने उनकी मौत के बाद साझा किया था.
पोस्ट में सिया ने केतन के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि वह उन्हें छोड़कर क्यों चले गए और वह अब भी उनके लौटने का इंतजार कर रही हैं. पोस्ट में लिखा गया था, तुम मुझे मेरे जन्मदिन पर छोड़कर चले गए.
हमारी शादी होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा था. मैं अब तक समझ नहीं पाई कि तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया. मेरे पास कई सवाल हैं, जिनका जवाब शायद कभी नहीं मिलेगा. मैं तुमसे बहुत प्यार करती थी. शांति से आराम करो.
इसके साथ एक हिंदी पंक्ति भी लिखी गई थी, मेरे दिल को पता है कि तू यहीं है. वापस आ जा.
