'बेनकाब हुआ पाकिस्तान का घिनौना चेहरा': युद्ध की धमकी पर भारत का प्रहार, जायसवाल बोले-नाकामी छिपाने की कोशिश
भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का मुद्दा भी उठाया है। पीओके में इस समय सरकार के खिलाफ बड़े प्रदर्शन हो रहे हैं। पाकिस्तानी
भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का मुद्दा भी उठाया है। पीओके में इस समय सरकार के खिलाफ बड़े प्रदर्शन हो रहे हैं। पाकिस्तानी सरकार इन प्रदर्शनों को बेरहमी से कुचल रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के दावे पूरी तरह झूठे हैं। भारत इन दावों को पूरी तरह खारिज करता है। पीओके की खराब हालत के लिए खुद पाकिस्तान जिम्मेदार है।
उसने दशकों तक इस इलाके का आर्थिक शोषण किया है। वहां के लोगों को बुनियादी अधिकार भी नहीं दिए गए हैं।पाकिस्तानी पुलिस वहां के मासूम नागरिकों पर जुल्म ढा रही है। पीओके में जरूरी सामान और दवाओं की सप्लाई रोक दी गई है। पूरे इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। निहत्थे नागरिकों पर गोलियां चलाई जा रही हैं। इस हिंसा में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
भारत ने दुनिया के बड़े देशों से इस मामले में दखल देने को कहा है। भारत चाहता है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान के इन काले कारनामों पर सख्त एक्शन ले।यह पूरा विवाद पानी को लेकर शुरू हुआ है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि पानी उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा का हिस्सा है। उन्होंने धमकी दी थी कि अगर पानी रुका तो वे भारत से जंग लड़ेंगे।
दरअसल, पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ था। इस सीमा पार आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। भारत ने साफ कह दिया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद का ढांचा खत्म नहीं करता, तब तक पानी पर कोई बातचीत नहीं होगी।
