पति को जेल से छुड़ाने के बदले गैंगरेप:गर्भवती को मोहाली से गेस्ट हाउस में बुलाया; हरियाणा-up के 3 दोस्तों के खिलाफ FIR
मोहाली के जीरकपुर में पति को जेल से बाहर निकालने का झांसा देकर एक महिला से गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने महिला को अदालतों में
मोहाली के जीरकपुर में पति को जेल से बाहर निकालने का झांसा देकर एक महिला से गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने महिला को अदालतों में अच्छी पकड़ का हवाला दिया था और उसे विश्वास दिलाया था कि वह उसके पति को जेल से निकलवा देंगे। पीड़िता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा की रहने वाली है और जीरकपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी।
वह मोहाली में सिंहपुरा गांव, नगला रोड स्थित माया गार्डन में रहती थी। रेप के समय पीड़िता गर्भवती थी। इस मामले की शुरुआती जांच उत्तर प्रदेश की अमरोहा पुलिस ने की थी। हालांकि, अब इसे घटनास्थल के अधिकार क्षेत्र के कारण पंजाब की जीरकपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। अब पंजाब पुलिस इस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। विस्तार से जानिए पूरा मामला… जीरकपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला जीरकपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान आमिर (नाजिम अली का पुत्र), सोनू (रामफल/अफजल का पुत्र) और इमरान (इश्तयाक का पुत्र) के रूप में हुई है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें:- लुधियाना में पड़ोसी ने नाबालिग से किया रेप:मां बोली- एक महीने से शोषण कर रहा था, बच्ची के पास मिले ₹50 लुधियाना में एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी ने रेप किया।
आरोपी पिछले करीब एक महीने से बच्ची को पैसे का लालच देकर गलत काम कर रहा था। फिलहाल मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...