'ईरान की न्यूक्लियर ऑनेस्टी', अनंतकाल तक निगरानी... डील में ट्रंप के नए दांव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ डील में 'न्यूक्लियर ईमानदारी' की बात की है. उन्होंने दावा किया है कि ईरान लंबे समय तक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ डील में 'न्यूक्लियर ईमानदारी' की बात की है. उन्होंने दावा किया है कि ईरान लंबे समय तक अपने परमाणु केंद्रों पर न्यूक्लियर इंस्पेक्शन के लिए राजी हो गया है. ट्रंप के मुताबिक ये सहमति सबसे ऊंचे स्तर पर जांच के लिए थी. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इंस्पेक्शन के लिए तेहरान की सहमति बातचीत जारी रखने की एक अहम शर्त थी; अगर ईरान ने इस मांग को ठुकरा दिया होता, तो आगे कोई बातचीत नहीं होती.
