महिला के पेट से निकाला बालों का गुच्छा, डॉक्टर्स ने बताया, कैसे पहुंचे अंदर?
एक महिला को लंबे समय से भूख नहीं लग रही थी. जब वह हॉस्पिटल पहुंची और जांच कराई तो डॉक्टर भी हैरान रह गए. दरअसल
एक महिला को लंबे समय से भूख नहीं लग रही थी. जब वह हॉस्पिटल पहुंची और जांच कराई तो डॉक्टर भी हैरान रह गए. दरअसल, फरीदाबाद के अमृता हॉस्पिटल में 30 साल की महिला पिछले कई महीनों से भयंकर पेट दर्द, उल्टी और भूख न लगने की समस्या से जूझ रही थी. महिला थोड़ा सा भी खाना खाती थी तो उसका पेट भारी हो जाता था और उसे कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होती थी. जब डॉक्टरों ने महिला की जांच की तो उसके पेट के अंदर से बालों का एक बहुत बड़ा गुच्छा (Trichobezoar) निकला जिसने उसके पेट के एक बड़े हिस्से को पूरी तरह घेर रखा था और इस कारण महिला को भूख नहीं लगती थी.
