Dangal With Sahil Joshi Full Show: Lucknow Fire Inciden का जिमम्मेदार कौन? | Lucknow Fire News
क्या लखनऊ में सरकारी भ्रष्टाचार से बनी इमारत में 15 नौजवानों की जान ले ली? क्या हर हादसे के बाद जांच और खानापूर्ति की कार्रवाई
क्या लखनऊ में सरकारी भ्रष्टाचार से बनी इमारत में 15 नौजवानों की जान ले ली? क्या हर हादसे के बाद जांच और खानापूर्ति की कार्रवाई से आग हादसे रुकेंगे? क्या लखनऊ हादसे में जिम्मेदार सरकारी अफसरों को कभी सजा मिल पाएगी? लखनऊ जैसे शहर में जहां सरकार ही बैठती है, वहां अलीगंज जैसे पॉश इलाके में ये हादसा नहीं होता. अब सरकार ने फिर से एक एसआईटी बना दी. वो जांच कर रही है. सबसे पहले इमारत के मालिक, दफ्तर के मालिक समेत 4 लोग जेल भेज दिये गए हैं...अब जांच हो रही है तो पता चल रहा है कि इमारत रिहाइशी थी, काम कमर्शियल चल रहा था, बिजली का कनेक्शन 20 केवी का था, लोड 34 केवी पार था, न नक्शा पास, न कमर्शियल लाइसेंस, न फायर एनओसी.
फिर अलीगंज के पॉश रेसिडेंशियल इलाके में कमर्शियल एक्टिविटी चल रही थी. न लखनऊ विकास प्राधिकरण को फिक्र. न नगर निगम को चिंता...पुलिस वालों की तो पूछिये मत. सब कुंभकरण की नींद में थे तो दमकल विभाग भी सो रहा था. जब आग लगी, 15 बेगुनाह नौजवान नौकरी करते करते दम तोड़ गए...तो अब अधिकारियों का निलंबन हुआ है. हर विभाग से
एक अधिकारी निलंबित किया गया है...लेकिन सवाल बडा है. सवाल सिस्टम का है जो सुधरता नहीं, जिम्मेदारी नहीं लेता, कार्रवाई नहीं करता...हर हादसे के बाद जागने की नौटंकी करता है. About Channel Join Aaj Tak Whatsapp Channel Watch Our Prime Shows on Aaj Tak Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation Black & White with Anjana Om Kashyap - Big
debates, sharp opinions, and political analysis Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues DasTak 2025 ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ Download Aaj Tak APP, India’s No.1 App Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel Visit Aaj Tak website Subscribe our other Popular YouTube Channels India Today SoSorry Good News Today AajTak AI