इस ब्लड ग्रुप को 28% डायबिटीज का खतरा, चाहे पॉजिटिव हो या निगेटिव
डायबिटीज का खतरा बढ़ने की बात आते ही आमतौर पर खानपान, मोटापा और खराब लाइफस्टाइल की चर्चा होती है. लेकिन अगर कोई कहे कि आपका
डायबिटीज का खतरा बढ़ने की बात आते ही आमतौर पर खानपान, मोटापा और खराब लाइफस्टाइल की चर्चा होती है. लेकिन अगर कोई कहे कि आपका ब्लड ग्रुप भी इसमें जिम्मेदार हो सकता है, तो शायद आपको हैरानी हो. एक नई स्टडी में दावा किया गया है कि B ब्लड ग्रुप वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा अन्य ब्लड ग्रुप्स की तुलना में करीब 28% ज्यादा हो सकता है. रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि यह नतीजा हजारों लोगों से जुड़े आंकड़ों की जांच के बाद सामने आया है.
